देश की खबरें | तमिलनाडु के मंत्री की बेटी ने छोड़ा घर, जान को खतरे की आशंका जता कर्नाटक पुलिस से मांगी सुरक्षा

चेन्नई, आठ मार्च तमिलनाडु के एक मंत्री की नवविवाहित बेटी ने एक व्यवसायी के साथ भाग जाने के बाद बेंगलुरु में पुलिस सुरक्षा मांगी है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

डॉक्टर और हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती मंत्री पी के शेखर बाबू की बेटी जयकल्याणी ने बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त कमल पंत के सामने सुरक्षा की गुहार लगाई।

जनकल्याणी ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने सतीश कुमार से शादी की है और दोनों में छह सालों से प्रेम संबंध था।

उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके पति को खतरा था इसलिए पुलिस सुरक्षा की मांग की है।

शादी करने में दंपत्ति की मदद करने वालों के अनुसार, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार कर्नाटक के जिला मुख्यालय शहर रायचूर के हलस्वामी मठ में शादी कर ली।

सूत्रों ने कहा कि मंत्री ने पुलिस में दी शिकायत में कहा था कि उनकी बेटी लापता हो गई है और उन्हें शक है कि हो सकता है उसका अपहरण हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)