देश की खबरें | तमिलनाडु के मंत्रियों ने राज्यपाल से मुलाकात की, मेडिकल में साढे सात फीसदी आरक्षण की मांग की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 20 अक्टूबर तमिलनाडु कैबिनेट के पांच मंत्रियों का एक शिष्टमंडल प्रदेश के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात कर उस विधेयक को मंजूर किये जाने का अनुरोध किया जिसमें नीट परीक्षा पास करने वाले राज्य सरकार के स्कूलों के छात्रों के लिए मेडिकल प्रवेश में अधिमान्य आधार पर 7.5 प्रतिशत आरक्षण देने की व्यवस्था की गयी है ।

तमिलनाडु विधानसभा ने 15 सितंबर को एकमत से एक विधेयक पारित किया और नीट पास करने वाले प्रदेश के छात्रों को 7.5 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की ।

यह भी पढ़े | कोरोना के पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे 3382 नए केस, 61 की मौत: 20 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आज की मुलाकात द्रमुक और पीएमके सहित विभिन्न राजनीतिक दलों की राज्यपाल से अपील की पृष्ठभूमि में हुयी है ताकि आरक्षण की व्यवस्था को इसी साल से लागू किया जा सके ।

जिन मंत्रियों ने पुरोहित से राजभवन में मुलाकात की उनमें स्कूली शिक्षा मंत्री मंत्री के ए सेंगकोट्टैयन, मत्स्य पालन मंत्री डी जयकुमार, उच्च शिक्षा मंत्री के पी अनबालगन, कानून मंत्री सी वी षणमुगम एवं स्वास्थ्य मंत्री सी विजयभास्कर शामिल हैं ।

यह भी पढ़े | Gorakhpur-Kolkata Puja Special Train Derailed: बिहार में गोरखपुर-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन पटरी से उतरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी.

जयकुमार ने बाद में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ''मुख्यमंत्री के निर्देश पर विधेयक को मंजूरी दिये जाने की मांग करने के लिये हम मंत्रियों ने आज राज्यपाल से मुलाकात की ।''

जयकुमार ने कहा कि जब यह विधेयक कानून बन जायेगा तो इससे सरकारी स्कूल के कई छात्रों को डॉक्टर बनने का मौका मिलेगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)