देश की खबरें | तमिलनाडु के नेताओं ने स्वामी अग्निवेश के निधन पर शोक व्यक्त किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 12 सितंबर द्रमक और पीएमके के शीर्ष नेताओं एम के स्टालिन और एस रामादोस ने सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश के निधन पर शनिवार को शोक व्यक्त किया।

अग्निवेश लंबे समय से यकृत से जुड़ी बीमारी से पीड़ित थे। शुक्रवार को कई अंगों के काम करना बंद करने से उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़े | Pradhan Mantri Gramin Awaas Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया आव्हान, कहा- जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं.

द्रमक प्रमुख एम के स्टालिन ने 80 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक ऐसा समाज सुधारक बताया जिन्होंने बंधुआ मजदूरी और कन्या भ्रूण हत्या जैसे मुद्दों के खिलाफ संघर्ष किया।

स्टालिन ने एक बयान में कहा, ''सांप्रदायिक ताकतों द्वारा कई बार निशाना बनने के बाद भी वह अपनी नीतियों पर अटल रहे।''

यह भी पढ़े | पटना: BJP अध्यक्ष जे. पी नड्डा ने 2 दिवसीय दौरे के लिए पहुंचे बिहार, CM नितीश कुमार से की लंबी चर्चा.

उन्होंने दिसंबर, 2018 में स्वामी अग्निवेश के साथ अपनी मुलाकात को याद करते हुए कहा कि उनके निधन से देश को 'बड़ी क्षति' पहुंची है।

पीएमके संस्थापक एस रामादोस ने अपने 'मित्र' के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अग्निवेश ने शराब और धूम्रपान के खिलाफ पार्टी के कदमों को समर्थन दिया था।

रामादोस ने एक बयान में कहा कि अग्निवेश तमिलनाडु और दिल्ली में इन मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि अग्निवेश का जाना 'बड़ी क्षति' है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)