गुवाहाटी, 17 जून असम प्रदेश महिला कांग्रेस ने मणिपुर के एक उग्रवादी संगठन से कथित संबंधों को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की शनिवार को मांग की।
उन्होंने शर्मा पर लगे आरोपों की पुलिस से ''गहन जांच'' कराने की मांग की।
राज्य के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की महिला शाखा की अध्यक्ष मीरा बोरठाकुर गोस्वामी के नेतृत्व में पार्टी ने इस संबंध में राज्य के पुलिस महानिदेशक को एक ज्ञापन सौंपा।
मीडिया के एक वर्ग में बताया गया है कि शर्मा ने पिछले सप्ताह जातीय हिंसा प्रभावित मणिपुर की अपनी यात्रा के बाद, रविवार रात गुवाहाटी में कुकी समुदाय के कुछ उग्रवादी समूहों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी।
प्रदेश महिला कांग्रेस ने दावा किया कि कुकी उग्रवादी समूह के एक नेता ने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखा है कि उनके संगठन ने 2018 के मणिपुर विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 'मदद' की थी।
प्रदेश महिला कांग्रेस ने ज्ञापन में कहा, “इस पत्र में जो दावा किया गया है वह चौंकाने वाला और भयावह है।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY