देश की खबरें | दर्जी हत्याकांड : अदालत ने चारों आरोपियों को दस दिन की पुलिस रिमांड में एनआईए को सौंपा

जयपुर, दो जुलाई उदयपुर के दर्जी कन्हैयालाल हत्याकांड में गिरफ्तार चार आरोपियों को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की एक नामित अदालत ने 10 दिन की पुलिस रिमांड पर एनआईए को सौंपा दिया। एक अधिवक्ता ने इसकी जानकारी दी ।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चारों आरोपियों को शनिवार को एनआईए की नामित अदालत में पेश किया गया।

हत्याकांड के मुख्य आरोपी रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद को हत्या के कुछ घंटों बाद मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था और दो अन्य आरोपी मोहसिन और आसिफ को कथित तौर पर कन्हैया की दुकान की रेकी करने और हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था।

एक वकील ने अनुसार अदालत ने आरोपियों को दस दिन के 12 जुलाई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया।

अदालत परिसर में पुलिस के भारी प्रबंध किये गये थे और वकीलों ने ‘‘पाकिस्तान मुर्दाबाद और कन्हैया के हत्यारों को फांसी दो’’ के नारे लगाये।

जब आरोपियों को पुलिस वाहन में अदालत से वापस ले जाया जा रहा था तो आक्रोशित वकीलों की भीड़ ने उन पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस उन्हें गाड़ी में ले गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)