नयी दिल्ली, पांच मई कूलर, पंखे जैसे उत्पाद बनाने वाली कंपनी सिम्फनी लिमिटेड का 2022-23 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 75 प्रतिशत घटकर 16 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को बताया कि उसने मार्च, 2022 तिमाही में 64 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
सिम्फनी ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका परिचालन राजस्व भी 19.79 प्रतिशत घटकर 308 करोड़ रुपये रहा। मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही में यह 384 करोड़ रुपये था।
कंपनी का मार्च, 2023 तिमाही में कुल व्यय 4.83 प्रतिशत कम होकर 295 करोड़ रुपये रहा, जो मार्च, 2022 में 310 करोड़ रुपये था।
पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का शुद्ध लाभ 4.13 प्रतिशत घटकर 116 करोड़ रुपये रहा जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 121 करोड़ रुपये था।
वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का एकीकृत परिचालन राजस्व 14.34 प्रतिशत बढ़कर 1,188 करोड़ रुपये हो गया, जो 2021-22 में 1,039 करोड़ रुपये था।
इस बीच, सिम्फनी ने एक अलग बयान में कहा कि निदेशक मंडल ने 2022-23 के लिये दो रुपये के इक्विटी शेयर पर एक रुपये यानी 50 प्रतिशत के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है।
अनुराग रमण
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY