एजेंसी न्यूज

Swiss Open: पिछले 16 महीनों में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे किदांबी श्रीकांत, चीनी ताइपे को दी मात

किदांबी श्रीकांत ने पिछले 16 महीनों में पहली बार किसी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचकर स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी बरकरार रखी।

Swiss Open: पिछले 16 महीनों में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे किदांबी श्रीकांत, चीनी ताइपे को दी मात
Kidambi Srikanth (Photo Credit: NDTV)

बासेल, 23 मार्च: किदांबी श्रीकांत ने पिछले 16 महीनों में पहली बार किसी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचकर स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी बरकरार रखी. इस सत्र में अपना आठवां टूर्नामेंट खेल रहे श्रीकांत ने चीनी ताइपे के चिया हाओ ली को 35 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे गेम में 21-10, 21-14 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया. यह भी पढ़ें: आज ही के दिन टी20 विश्व कप में बांग्लादेश पर भारत ने दर्ज की थी जीत, एमएस धोनी ने आखिरी गेंद पर किया था रन आउट

श्रीकांत इससे पहले आखिरी बार नवंबर 2022 में हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे. विश्व चैंपियनशिप 2021 के रजत पदक विजेता श्रीकांत का अगला मुकाबला चीनी ताइपे के विश्व में 22वें नंबर खिलाड़ी से लिन चुन यी होगा.

भारत के एक अन्य खिलाड़ी किरण जॉर्ज को हालांकि क्वार्टर फाइनल के एक संघर्षपूर्ण मैच में डेनमार्क के रासमस गेम्के से 23-21, 17-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा.

एक अन्य भारतीय खिलाड़ी प्रियांशु राजावत भी चाउ टीएन चेन से 15-21, 19-21 से हारकर बाहर हो गए.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2024 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).