विदेश की खबरें | ओहायो में सौंदर्य प्रसाधनों के गोदाम में गोलीबारी के मामले में संदिग्ध गिरफ्तार : पुलिस
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और पांच अन्य घायल हो गये।

‘चीफ डिप्टी यूएस मार्शल’ डैन डेविल ने कहा कि ब्रूस रेजिनाल्ड फोस्टर के एक अपार्टमेंट में होने का पता चला और सुबह लगभग 10 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

डेविल ने कहा, ‘‘आमतौर पर हम यही चाहते हैं कि आरोपी लोग आगे आएं और हमारे सामने आत्मसमर्पण कर दें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन उसने अपार्टमेंट से बाहर आने से इनकार कर दिया और हमारे जवानों को अंदर घुसना पड़ा।’’

फोस्टर को न्यू अल्बानी में पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

न्यू अल्बानी पुलिस प्रमुख ग्रेग जोन्स ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मंगलवार रात को हुई गोलीबारी की इस घटना के पीछे विवाद या टकराव की किसी तरह की बात सामने नहीं आई।

जोन्स ने कहा कि घटना का संदिग्ध रात 10.30 बजे के आसपास गोलीबारी से कुछ समय पहले से वहां था।

उन्होंने कहा कि हताहत हुए सब लोग भी इसी गोदाम में कार्य कर रहे थे। जोन्स ने कहा कि पांच घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि घायल छठे व्यक्ति की इमारत में मौत हो गई।

जोन्स ने कहा कि मौके से एक हथियार बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि जांचकर्ताओं को गोलीबारी के मकसद का नहीं पता चला है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)