देश की खबरें | संदिग्ध नक्सलियों ने की पुलिस अधिकारी की हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने एक पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी है।
बीजापुर, 31 अगस्त छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने एक पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी है।
बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले के कुटरू और नीमेड़ गांवों के बीच रास्ते में सहायक पुलिस निरीक्षक नगैया कोरसा :59 वर्ष: का शव बरामद किया है।
सुंदरराज ने बताया कि पुलिस को आशंका है कि नक्सलियों के स्थानीय समूह ने पुलिस अधिकारी कोरसा की हत्या की है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोरसा जिले के कुटरू थाने में पदस्थ थे। रविवार को ड्यूटी के बाद उन्होंने सहयोगियों को बताया था कि वह अपने घर जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जब पुलिस अधिकारी के परिजनों का उनसे बहुत समय तक संपर्क नहीं हुआ तब इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। बाद में कोरसा की खोज में अभियान चलाया गया।
सुंदरराज ने बताया कि कुछ समय बाद कोरसा की मोटरसाइकिल कुटरू से छह किलोमीटर दूर मंगापेट्टा गांव के करीब मिली। यह क्षेत्र नक्सलियों का प्रभाव वाला क्षेत्र है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोरसा का शव भी सोमवार को उसी क्षेत्र में बरामद किया गया। वह उसूर विकासखंड के अंतर्गत चेरामंगी गांव के निवासी थे।
सं संजीव
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2020 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

