देश की खबरें | सुशांत के पूर्व सहायक ने याचिका दायर कर एनसीबी पर अवैध हिरासत का लगाया आरोप
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 20 अक्टूबर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व घरेलू सहायक दीपेश सावंत ने बंबई उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर आरोप लगाया कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने स्थानीय अदालत में पेश करने से पहले उसे अवैध रूप से हिरासत में रखा।

सावंत ने इस महीने पूर्व में दायर अपनी याचिका में एनसीबी से 10 लाख रुपये के मुआवजे की भी मांग की है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना के 8151 नए केस, राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 16,09,516 हुई: 20 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

यह पीठ सोमवार को न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और एम एस कार्णिक की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के लिये आई जिसने इसे छह नवंबर को सुनवाई के लिये सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया।

सावंत पर कथित तौर पर सुशांत के लिये मादक द्रव्य के आपूर्तिकर्ताओं से बात करने और मादक द्रव्य हासिल करने का आरोप है। उस पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं।

यह भी पढ़े | Gorakhpur-Kolkata Puja Special Train Derailed: बिहार में गोरखपुर-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन के 2 डिब्बे पटरी से उतरे.

फिलहाल जमानत पर चल रहे सावंत ने अपनी याचिका में एनसीबी अफसरों द्वारा उसके मौलिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है जो उसे हिरासत में लिये जाने के 24 घंटे के अंदर मेट्रोपॉलिटिन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश करने में विफल रहे थे।

याचिका के मुताबिक, एनसीबी ने सावंत को उसके उपनगरीय चेंबुर स्थित घर से चार सितंबर को रात करीब 10 बजे हिरासत में लिया लेकिन उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष करीब 36 घंटे बाद छह सितंबर को पेश किया गया।

याचिका में यह भी आरोप लगाया कि एनसीबी ने गलत तरीके से यह दर्ज किया कि उसे पांच सितंबर को रात आठ बजे गिरफ्तार किया गया।

मुआवजे के अलावा याचिका में संबंधित एनसीबी अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की भी मांग की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)