देश की खबरें | सुशांत आत्महत्या मामला: बिहार पुलिस की टीम जांच के लिए मुंबई पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ दर्ज ‘आत्महत्या के लिए उकसाने’ के प्रकरण की जांच करने के लिए बिहार पुलिस की एक टीम बुधवार को मुंबई पहुंची।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 29 जुलाई अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ दर्ज ‘आत्महत्या के लिए उकसाने’ के प्रकरण की जांच करने के लिए बिहार पुलिस की एक टीम बुधवार को मुंबई पहुंची।

उल्लेखनीय है कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता 74 वर्षीय कृष्ण कुमार सिंह ने मंगलवार को पटना में रिया चक्रवर्ती और छह अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़े | New Education Policy 2020: नई शिक्षा नीति में इंजीनियरिंग के साथ म्यूजिक सबजेक्ट भी ले सकेंगे छात्र.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पटना पुलिस की चार सदस्यीय टीम मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त (अन्वेषण- प्रथम) के कार्यालय पहुंची।

बिहार पुलिस की टीम में शामिल अधिकारी ने बताया, ‘‘ मुंबई पुलिस हमें सहायता कर रही है। हम जांच के बारे में बात नहीं कर सकते हैं।’’

यह भी पढ़े | New Education Policy: नई शिक्षा नीति पर बोले पीएम मोदी, एक लंबे समय से था इस सुधार का इंतजार, लाखों लोगों का जीवन बदलेगा.

मुंबई पुलिस के सूत्र ने बताया कि बिहार पुलिस की टीम ने वर्सोवा इलाके में रह रही सुशांत की बहन से भी मुलाकात की और उनका बयान दर्ज किया।

उन्होंने बताया कि इससे पहले टीम सुशांत के ब्रांदा स्थित अपार्टमेंट भी गई थी।

उन्होंने बताया कि बिहार पुलिस सुशांत के वित्तीय लेनदेन और बैंक खातों की भी जांच करेगी।

उल्लेखनीय है कि छिछोरे, काई पो छे और केदारनाथ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को ब्रांदा स्थित अपने फ्लैट में फंदे से लटके हुए मिले थे।

मुंबई पुलिस भी इस कथित आत्महत्या मामले की जांच कर रही है और फिल्म उद्योग के कई लोगों से पूछताछ की है, लेकिन पूरे मामले में तब आश्चर्यजनक मोड़ आया जब सुशांत की मौत के बाद से खामोश रहे उनके पिता कृष्ण कुमार सिंह ने मंगलवार को चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों सहित छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज कराई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\