देश की खबरें | सुशांत राजपूत मामला: प्राथमिकी को अंतिम रूप देने से पहले सीबीआई ने बिहार पुलिस से संपर्क किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे रही सीबीआई ने बिहार पुलिस से संपर्क साधा है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह अगस्त अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे रही सीबीआई ने बिहार पुलिस से संपर्क साधा है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने दी।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘सरकार से अधिसूचना प्राप्त होने के बाद सीबीआई मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में है। हम बिहार पुलिस के संपर्क में भी हैं। जल्द ही प्राथमिकी अपलोड की जाएगी।’’

यह भी पढ़े | Coronavirus: राजधानी दिल्ली में आज COVID19 के 1,299 नए मामले आए सामने, 15 की मौत, 1,008 मरीज हुए रिकवर.

मुंबई के उपनगर बांद्रा के अपने अपार्टमेंट में राजपूत 14 जून को छत से फांसी से लटकते पाए गए थे और तब से मुंबई पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। पटना निवासी राजपूत के 77 वर्षीय पिता कृष्ण किशोर सिंह की शिकायत पर बिहार पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी थी।

पटना पुलिस ने भादंसं की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी, जो कथित आपराधिक षड्यंत्र, ठगी और आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़ी हुई थी।

यह भी पढ़े | दिल्ली में आज COVID-19 के 1,299 नए मामले सामने आए, 15 की मौत : 6 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सूत्रों ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने से पहले एजेंसी को बिहार पुलिस से कुछ और सूचना की जरूरत होगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक नूपुर प्रसाद के नेतृत्व में विशेष जांच दल इसकी जांच करेगा और इसकी निगरानी डीआईजी गगनदीप गंभीर और संयुक्त निदेशक मनोज शशिधर करेंगे। दोनों गुजरात कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं।

बिहार सरकार की अनुशंसा पर इसे सीबीआई को सौंपा गया है जिसे केंद्र सरकार ने एजेंसी के पास भेजा है।

राज्य सरकार सीबीआई के पास मामला नहीं भेज सकती। इसे कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के माध्यम से भेजा जाता है जो सीबीआई के लिए नोडल मंत्रालय है।

उन्होंने कहा कि राजपूत के गृह राज्य बिहार सरकार की अनुशंसा पर एजेंसी ने तेजी से काम किया, जहां दिवंगत अभिनेता के परिवार ने उनकी मित्र रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

बिहार में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और लोगों में अभिनेता की मौत पर रोष को देखते हुए राज्य ने मामले को सीबीआई के पास भेजने की अनुशंसा की जबकि मुंबई पुलिस अभिनेता की कथित आत्महत्या मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\