देश की खबरें | सुशांत मामले में किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे, सभी पहलुओं की जांच जारी है : सीबीआई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है। यह जानकारी एजेंसी ने सोमवार को दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 सितम्बर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है। यह जानकारी एजेंसी ने सोमवार को दी।

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, ‘‘सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो पेशेवर जांच कर रहा है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है और अभी तक किसी भी पहलू से इंकार नहीं किया गया है।’’

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में कुत्ते को भौंकने पर आग- बबूला हुआ किसान, गोली मारकर की हत्या, हुआ गिरफ्तार.

सात वर्ष पहले ‘काई पो चे’ फिल्म से बड़े पर्दे पर कदम रखने वाले राजपूत (34) इस वर्ष 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।

अभिनेता के पिता के. के. सिंह की तरफ से पटना में राजपूत की महिला मित्र रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराए जाने के बाद सीबीआई ने बिहार पुलिस से जांच अपने हाथों में ले ली थी।

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: हरसिमरत कौर बादल के कुछ भी हासिल नहीं हुआ वाले बयान पर सीएम अमरिंदर सिंह का पलटवार, कहा-कोई भी अब उनपर नहीं करने वाला भरोसा.

बिहार पुलिस को दी गई शिकायत में सिंह ने आरोप लगाए कि चक्रवर्ती और उनके परिवार के लोगों ने राजपूत की संपत्ति में हेरफेर की। चक्रवर्ती ने टीवी साक्षात्कारों में इन आरोपों से इंकार किया।

सिंह के वकील विकास सिंह ने राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच की धीमी गति पर पिछले हफ्ते ‘‘दुख’’ जताया था।

नीरज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट