एजेंसी न्यूज

Surat: एक दिन में 34 ऑटोरिक्शा चालक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

गुजरात के सूरत जिले में एक विशेष अभियान के तहत की गई कोविड-19 संबंधी जांच में एक दिन में कम से कम 34 ऑटोरिक्शा चालक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

Surat: एक दिन में 34 ऑटोरिक्शा चालक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

सूरत (गुजरात), 23 मार्च:  गुजरात (Gujarat) के सूरत जिले में एक विशेष अभियान के तहत की गई कोविड-19 (COVID-19) संबंधी जांच में एक दिन में कम से कम 34 ऑटोरिक्शा चालक कोरोना वायरस से संक्रमित (Corona virus infected) पाए गए. एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सूरत में हाल ही में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है और सोमवार को यहां 429 नए मामले सामने आए. यह भी पढ़े:  Coronavirus: कोविड महामारी के दौरान दिवालिया घोषित हुईं 280 से अधिक कंपनियां

 उन्होंने बताया कि ऑटोरिक्शा चालक, सब्जी बेचने वालों आदि की जांच की जा रही है. संक्रमित पाए जाने पर उन्हें ‘हेल्थ कार्ड’ दिए जाते हैं. सूरत नगर निगम आयुक्त बीएन पाणी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ सोमवार को कम से कम 34 ऑटोरिक्शा चालक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए.’’

उन्होंने लोगों से मास्क पहनने की अपील की है, खासकर ऑटो में यात्रा करते समय. संक्रमण की श्रृंखला तोड़ने के लिए नगर निगम ने बाजारों में दुकानदारों की कोविड-19 संबंधी जांच करना भी शुरू किया है.

सूरत में अभी तक कोविड-19 के कुल 45,182 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 42,544 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. वहीं, कोविड-19 से यहां 862 लोगों की मौत हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2021 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).