देश की खबरें | पायलट के जन्मदिन पर समर्थकों ने 45,000 से अधिक यूनिट रक्तदान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता सचिन पायलट के समर्थकों ने सोमवार को उनके जन्मदिन पर राज्यभर में रक्तदान शिविरों का आयोजन कर एक ही दिन में 45,000 से अधिक यूनिट रक्तदान किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, सात सितम्बर कांग्रेस नेता सचिन पायलट के समर्थकों ने सोमवार को उनके जन्मदिन पर राज्यभर में रक्तदान शिविरों का आयोजन कर एक ही दिन में 45,000 से अधिक यूनिट रक्तदान किया।

उनके समर्थकों ने यह संकेत देने का प्रयास किया कि महीने भर चले राजनीतिक घटनाक्रम के बावजूद राज्य में पायलट के चाहने वालों में कोई कमी नहीं हुई है।

यह भी पढ़े | Arunachal Pradesh Youths Still Missing: अरुणाचल प्रदेश में सीमा से अगवा हुए युवक 5 अभी भी लापता, पुलिस ने कहा- जांच जारी.

पायलट का सोमवार को जन्मदिन था। उनके 43वें जन्मदिन पर राज्य में कई जगह रक्तदान शिविर लगाए गए।

पायलट के प्रवक्ता की ओर से जारी एक बयान के अनुसार पायलट के जन्मदिन के अवसर पर राज्य भर में कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया गया। जयपुर जिले में लगभग 11 हजार से अधिक लोगों सहित पूरे प्रदेश में लगभग 45 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

यह भी पढ़े | Taj Mahal and Agra Fort to reopen From Sept 21: ताजमहल और आगरा किला आम जनता के लिए 21 सितम्बर से खोला जाएगा.

कोरोना के चलते पायलट ने कार्यकर्ताओं को जयपुर नहीं आने तथा अपने-अपने स्थानों पर रहकर सामाजिक सरोकार निभाते हुए पीड़ितों की सहायतार्थ रक्तदान शिविर आयोजित करने की अपील की थी। उनके समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राज्यभर के लगभग 400 विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया।

पायलट ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने समर्थकों के साथ बातचीत की और उनके जन्मदिन पर शिविर आयोजित करने और उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

पायलट ने कहा कि रक्तदान शिविरों में बडी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि इस रक्त से अस्पताल के जरूरतमंद मरीजों को मदद मिलेगी। इससे उन्हें मुश्किल समय में मदद मिलेगी। कोरोना वायरस की चेतावनी के चलते रक्त दानदाताओं की संख्या में कमी आई है और इस पहल से जरूरतमंदों को निश्चित रूप से मदद मिलेगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और अन्य नेताओं ने पायलट को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट के जरिये शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘आपको जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं सचिन पायलट जी। आपको खुशी, अच्छी सेहत और लंबी उम्र का आशीर्वाद मिले।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\