देश की खबरें | सुनंदा पुष्कर के ट्विटर खाते, ट्वीट सुरक्षित रखने की याचिका पर अदालत ने पुलिस से मांगा जवाब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर की उस याचिका पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है जिसमें उन्होंने यह निर्देश देने का अनुरोध किया था कि उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की 2014 में मौत से पहले उनके द्वारा किये गए ट्वीट और उनके ट्विटर खाते को संरक्षित रखने के लिये कदम उठाए जाएं।

जियो

नयी दिल्ली, आठ जून दिल्ली उच्च न्यायालय ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर की उस याचिका पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है जिसमें उन्होंने यह निर्देश देने का अनुरोध किया था कि उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की 2014 में मौत से पहले उनके द्वारा किये गए ट्वीट और उनके ट्विटर खाते को संरक्षित रखने के लिये कदम उठाए जाएं।

न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी ने याचिका पर पुलिस को नोटिस जारी किया है। याचिका में मांग की गई है कि मामले के जांच अधिकारी (आईओ) को निर्देश दिये जाएं कि वह सोशल मीडिया मंच ‘ट्विटर’ को पुष्कर के निष्क्रिय ट्विटर खाते को सुरक्षित रखने के लिये पत्र लिखें क्योंकि आपराधिक मुकदमे में पुष्कर के ट्वीट बेहद महत्वपूर्ण हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच मिजोरम सरकार ने राज्य में दो हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढाया: 8 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये सुनवाई कर रही अदालत ने मामले में सुनवाई की अगली तारीख 15 जुलाई तय की है।

थरूर की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विकास पाहवा और वकील गौरव गुप्ता ने दलील दी कि पुष्कर के ट्वीट को देखने से उनकी वास्तविक मनोदशा परिलक्षित होगी जो अभियोजन के दावों के विपरीत है।

यह भी पढ़े | राहतभरी खबर: कोरोना हॉटस्पॉट धारावी में संक्रमण की रफ्तार घटी, 30 मई से नहीं हुई किसी मरीज की मौत.

वकील ने दावा किया कि पुष्कर के दिमाग में कभी खुदकुशी का विचार नहीं था जो उनके द्वारा किये गए कई ट्वीट से प्रदर्शित होता था जिन्हें दिल्ली पुलिस ने निचली अदालत से हटा दिया।

थरूर ने अपनी याचिका में कहा कि पुष्कर के ट्वीट और उनकी ट्विटर टाइमलाइन मामले में बेहद महत्वपूर्ण हैं और क्योंकि वह जीवित नहीं हैं ऐसे में इस बात की आशंका है कि उन्हें डिलीट किया जा सकता है, जिससे थरूर का अपने उपर लगाए गए कथित आरोपों से मुक्त होने का अधिकार खारिज होता है।

दिल्ली पुलिस ने सुनंदा पुष्कर खुदकुशी मामले में उनके पति व पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को आरोपी बनाया है।

पुष्कर (51) 17 जनवरी 2014 को दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके के लग्जरी होटल लीला पैलेस के सुइट में मृत पायी गई थीं।

दंपति होटल में रह रहा था क्योंकि उनके आधिकारिक बंगले में मरम्मत का काम चल रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

भारत ने चीनी के निर्यात पर लगाई रोक: सितंबर 2026 तक निर्यात रहेगा 'प्रतिबंधित', घरेलू आपूर्ति और महंगाई को बताया कारण

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड