अद्धसैनिक त्वरित सहायता बल के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल जमाल जोमा ने एक बयान में कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से 72 सूडानी ‘अवेकेनिंग रिवॉल्यूशनरी काउंसिल’ से जुड़े हैं। इस हथियारबंद समूह का नेतृत्व पूर्व जंजवीद मिलिशया नेता मूसा हिलाल कर रहा है।
हिलाल सूडान के तानाशाह रहे उमर-अल-बशीर का सलाहकार था। हिलाल ने 2013 में यह पद छोड़कर अपना सशस्त्र समूह तैयार किया।
यह भी पढ़े | कराचीः पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर आतंकी अटैक, 2 लोगों की मौत-रिपोर्ट.
उसे नवंबर 2017 में गिरफ्तार किया गया और फिलहाल वह खर्तूम जेल में है।
जोमा ने यह नहीं बताया कि ये लोग जंग में किसकी ओर से भाग लेने के लिए लीबिया जा रहे थे। संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों की एक रिपोर्ट के अनुसार दारफूर क्षेत्र के सूडानी सशस्त्र समूह लीबिया में दोनों पक्षों की ओर से जंग में शामिल हैं।
यह भी पढ़े | उइगर आबादी पर अंकुश के लिए जनसंख्या नियंत्रण के सख्त उपाय लागू कर रहा है चीन.
उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने जंग में शामिल होने की योजना बना रहे 240 लोगों को फरवरी में गिरफ्तार किया था।
मुम्मर गद्दाफी को 2011 में अपदस्थ किए जाने के बाद से लीबिया में गृहयुद्ध चल रहा है।
एपी पवनेश शोभना
शोभना
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY