विदेश की खबरें | भारतीय-अमेरिकियों की सफलता दोनों देशों के बीच असीमित संभावनाओं को परिभाषित करती हैं : बाइडन
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 22 जून अमेरिका में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों की प्रशंसा करते हुए राष्ट्रपति जो बाइडन ने बृहस्पतिवार को उपराष्ट्रपति कमला हैरिस सहित अपने प्रशासन में भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों के योगदान का उल्लेख किया।

बाइडन ने कहा कि भारतीय मूल के इन लोगों की सफलता की कहानियां अमेरिका और भारत के बीच असीमित संभावनाओं को परिभाषित करती हैं।

बाइडन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा के दौरान व्हाइट हाउस में उनका स्वागत करने के दौरान यह टिप्पणी की।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि परिवार और बड़ों के प्रति कर्तव्य, सभी लोगों के साथ सम्मान और सम्मान के साथ व्यवहार करना, आत्म-अनुशासन, कड़ी मेहनत, विश्वास और समुदाय के प्रति सेवा, साहस, सहनशीलता और सभी के लिए सार्वभौमिक अवसर उपलब्ध कराना जैसे मूल्यों पर आधारित विशेष बंधन से दोनों देशों के बीच एक विशेष संबंध बना है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसे भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोगों में देखता हूं, जो अमेरिकी जीवन के हर हिस्से को प्रतिबिंबित करता है और हमारे देशों के बीच एक सेतु बना हुआ है जो प्रत्येक पीढ़ी के साथ और अधिक मजबूत होता जा रहा है।’’

बाइडन ने कहा, ‘‘ हम इसे अमेरिकी कांग्रेस में सेवारत भारतीय अमेरिकियों की रिकॉर्ड संख्या के साथ देखते हैं। हम इसे यहां व्हाइट हाउस में देखते हैं, जहां भारतीय समुदाय के गर्वित अमेरिकी हर दिन हमारे देश की सेवा करते हैं, जिसमें अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी शामिल हैं।’’

गौरतलब है कि बाइडन प्रशासन ने भारतीय मूल के रिकॉर्ड 150 से अधिक लोग हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ कहानियां जो अमेरिका और भारत के बीच संबंधों और असीमित संभावनाओं को परिभाषित करती हैं। दो महान राष्ट्र, दो महान मित्र, दो महान शक्तियां जो 21वीं सदी की दिशा तय कर सकती हैं।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि व्हाइट हाउस में उनका भव्य स्वागत भारत के 1.4 अरब लोगों और अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के 40 लाख से अधिक लोगों के लिए बेहद सम्मान और गर्व की बात है।

मोदी ने स्वागत के लिए राष्ट्रपति बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन का हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि वह तीन दशक पहले एक आम आदमी के रूप में अमेरिका की यात्रा पर आए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘उस वक्त मैंने व्हाइट हाउस को बाहर से देखा था।’’

मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने कई बार अमेरिका का दौरा किया, लेकिन आज पहली बार व्हाइट हाउस के दरवाजे इतनी बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिकी समुदाय के लिए खोले गए हैं।

मोदी ने कहा, ‘‘ भारतीय समुदाय के लोग अपनी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण से अमेरिका में भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं। आप हमारे दोनों देशों के रिश्ते की असली ताकत हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)