खेल की खबरें | हैदराबाद एफसी और मारबेला एफसी में रणनीतिक करार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम हैदराबाद एफसी ने गुरुवार को स्पेन के क्लब मारबेला एफसी के साथ तीन साल के रणनीतिक करार की घोषणा की।

हैदराबाद, 29 अक्टूबर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम हैदराबाद एफसी ने गुरुवार को स्पेन के क्लब मारबेला एफसी के साथ तीन साल के रणनीतिक करार की घोषणा की।

एंडुलूसिया स्थित क्लब मारबेला अभी स्पेन की सेकेंड डिवीजन बी में खेल रहा है। वह पिछले सत्र में मामूली अंतर से ऊपरी लीग में जगह बनाने से चूक गया था।

यह भी पढ़े | CSK vs KKR 49th IPL Match 2020: दुबई में धोनी ने जीता टॉस, कोलकाता नाईट राइडर्स को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्योता.

हैदराबाद एफसी के सह मालिक वरुण त्रिपुरानेनी ने कहा, ‘‘मारबेला एफसी के पास केवल स्पेन ही नहीं बल्कि पूरे यूरोप में शानदार आधारभूत ढांचा है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस करार से हम कई अवसर तलाश पाएंगे जिससे हैदराबाद एफसी को खेल के तकनीकी पहलू में मदद मिलेगी।’’

यह भी पढ़े | IPL 2020: Virat Kohli को भगवान बताने वाला Suryakumar Yadav का पुराना ट्वीट वायरल.

इस करार के बाद हैदराबाद एफसी के खिलाड़ी मारबेला एफसी के आधारभूत ढांचे का इस्तेमाल कर पाएंगे। यही नहीं वे इस स्पेनिश क्लब की चिकित्सा और अन्य सुविधाओं का उपयोग भी कर सकेंगे।

मारबेला एफसी के महाप्रबंधक हेक्टर मोराल्स ने कहा, ‘‘इस गठजोड़ से हमें तेजी से उभरते फुटबॉल बाजार के एक महत्पूर्ण क्लब के साथ संपर्क बनाने का मौका मिलेगा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\