नयी दिल्ली, 24 अप्रैल स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी लि. (एसडब्ल्यूआरईएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही में कई गुना बढ़कर 55 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी ने 1.40 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।
आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 2,506.45 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी में 1,211.40 करोड़ रुपये थह।
खर्च पिछले वित्तवर्ष की चौथी तिमाही के 1,177.66 करोड़ रुपये के मुकाबले 2,419.73 करोड़ रुपये रहा।
पूरे वित्तवर्ष 2024-25 के लिए, एसडब्ल्यूआरईएल का शुद्ध लाभ 85.55 करोड़ रुपये रहा।
वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी को 210.79 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
पूरे वित्त वर्ष में कुल आय बढ़कर 6,341.46 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 3,120.79 करोड़ रुपये थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY