ठाणे, पांच दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में छह साल के सौतले बेटे को कथित रूप से गर्म चम्मच से दागने वाले 38 साल के शख्स को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी सचिन काम्बले ने उसकी पैंट पर पेशाब करने पर छह साल के अपने सौतेले बेटे को दो दिसंबर को कथित रूप से गर्म चम्मच से दाग दिया।
एक अधिकारी ने बताया कि काम्बले बृहन्मुंबई महानगरपालिका में सफाई कर्मचारी है।
उन्होंने बताया कि आरोपी की बहन ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
यह भी पढ़े | GHMC Results Analysis: हैदराबाद में बीजेपी ने मैदान फतह कर सभी को चौकाया, पढ़े चुनावों का पूरा विश्लेषण.
अधिकारी ने बताया कि बच्चे की स्थिति स्थिर है।
पुलिस ने संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY