जरुरी जानकारी | इस्पात मंत्री ने सीआईआई से इस्पात इस्तेमाल के क्षेत्रों की पहचान करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को उद्योग संगठन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) से भारत में प्रति व्यक्ति इस्पात की खपत को बढ़ाने के बारे में एक रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा।

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर केंद्रीय इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को उद्योग संगठन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) से भारत में प्रति व्यक्ति इस्पात की खपत को बढ़ाने के बारे में एक रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा।

उन्होंने इस संबंध में इस्पात मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और हितधारकों के साथ विचार-विमर्श करने और रिपोर्ट दाखिल करने के लिए 30 दिन का समय दिया।

यह भी पढ़े | Fact Check: वायरल खबर में दावा, सामान्य वर्ग के छात्रों की UPSC सिविल परीक्षा देने की उम्र 32 से घटकर 26 वर्ष होने जा रही है, जानें खबर की सच्चाई.

प्रधान ने सीआईआई द्वारा आयोजित एक एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘मकसद साफ है- प्रति व्यक्ति इस्पात की खपत बढ़ाना। इस समय प्रति व्यक्ति इस्पात की खपत 74 किलोग्राम है। हम इसे जितना बढ़ाएंगे, उतना ही फायदा होगा।’’

सम्मेलन का आयोजन कृषि, ग्रामीण विकास, डेयरी और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में इस्पात के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए किया गया था।

यह भी पढ़े | Goa: गोवा के उपमुख्यमंत्री चंद्रकांत कावलेकर के फोन से शेयर की गई अश्लील क्लिप, नेता ने लगाया शरारती तत्वों पर आरोप.

इस्पात भारतीय अर्थव्यवस्था के आठ प्रमुख उद्योगों में एक है। इस्पात की मांग और आर्थिक वृद्धि के बीच सकारात्मक संबंध है।

प्रधान ने आगे कहा कि सभी संभावित क्षेत्रों को इस्पात से जोड़ना चाहिए और पता लगाना चाहिए कि इस धातु का कहां अधिक से अधिक इस्तेमाल हो सकता है।

ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस्पात का इस्तेमाल बढ़ाने की जरूरत है और इससे किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\