एजेंसी न्यूज

गुलामी के समय से चले आ रहे अप्रासंगिक कानूनों को खत्म करने पर विचार करें राज्य: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पिछले कुछ सालों के भीतर देश में डेढ़ हजार से अधिक पुराने और अप्रासंगिक कानूनों को समाप्त किया गया है और आजादी के अमृतकाल में राज्यों को भी इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए गुलामी के समय से चले आ रहे तथा अप्रासंगिक हो चुके कानूनों को खत्म करना चाहिए.

गुलामी के समय से चले आ रहे अप्रासंगिक कानूनों को खत्म करने पर विचार करें राज्य: मोदी
PM Narendra Modi (Photo Credit : Twitter)

केवडिया (गुजरात), 15 अक्टूबर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पिछले कुछ सालों के भीतर देश में डेढ़ हजार से अधिक पुराने और अप्रासंगिक कानूनों को समाप्त किया गया है और आजादी के अमृतकाल में राज्यों को भी इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए गुलामी के समय से चले आ रहे तथा अप्रासंगिक हो चुके कानूनों को खत्म करना चाहिए. यह भी पढ़ें : रेलवे ने त्योहारी सीजन में बढ़ाए प्लेटफार्म टिकट के दाम, गाजियाबाद में 3 गुना बढ़ोतरी

यहां आयोजित विधि मंत्रियों और विधि सचिवों के अखिल भारतीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने राज्यों से अपील की कि वे अपने राज्यों में बनाए जाने वाले कानूनों की पर ध्यान केंद्रित करें ताकि गरीब से गरीब भी नए बनने वाले कानून को अच्छी तरह समझ पाएं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2022 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).