जरुरी जानकारी | सरकारी बैंकों ने एक महीने में एक करोड़ खाताधारकों को डिजिटल भुगतान से जोड़ा

नयी दिल्ली, 25 सितंबर वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने ‘डिजिटल अपनाएं’ अभियान शुरू करने के एक महीने में ही करीब एक करोड़ ग्राहकों को डिजिटल भुगतान माध्मयों से जोड़ा है।

सरकार के ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान के तहत इसकी शुरुआत 15 अगस्त को की गई। इस अभियान का मकसद ग्राहकों को बैंक के डिजिटल चैनल से जोड़ना है।

यह भी पढ़े | How to Link PAN-Aadhaar: पैन-आधार कार्ड को कैसे करें लिंक? इसके लिए फॉलों करें ये आसान टिप्स.

वित्तीय सेवा विभाग ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘वित्तीय सेवा विभाग के ‘डिजिटल अपनाएं’ अभियान की शानदार शुरुआत रही। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने अभियान की शुरूआत के 31 दिनों में ही एक करोड़ खाताधारकों को डिजिटल भुगतान के माध्यमों से जोड़ा....। सरकारी बैंक भारत को डिजिटल रूप से सशक्त समाज में तब्दील करने के लिये प्रतिबद्ध हैं।’’

वित्तीय सेवा सचिव देबाशीष पांडा ने ट्वीट किया, ‘‘15 अगस्त को शुरू हुए डीएफएस के #डिजिटल अपनाएं अभियान के एक महीने के भीतर डिजिटल भुगतान तरीकों से एक करोड़ बैंक ग्राहकों को जोड़ने की उपलब्धि पर पीएसबी को बधाई। पीएसबी नये भारत के लिये निर्बाध और सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध हैं।’’

यह भी पढ़े | Aadhaar-PAN Details Mismatch: क्या आपके आधार और पैन में नाम और जन्म तारीख अलग-अलग है? ऐसे करवाएं सही.

अभियान के तहत बैंकों से प्रत्येक शाखा में कारोबारियों और वित्तीय समावेश से संबंधित खाताधारकों समेत कम-से-कम 100 नये ग्राहकों को डिजिटल भुगतान माध्यमों से जोड़ने को कहा गया था।

बैंकों को अभियान को प्रोत्साहित करने को लेकर अपनी शाखाओं और बैंक प्रतिनिधियों (बिजनेस कॉरोस्पोंडेन्ट) तथा अन्य को पुरस्कृत एवं सम्मानित करने की भी सलाह दी गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)