देश की खबरें | हाथरस घटना में प्रदेश पुलिस की ‘संदिग्ध कार्रवाई’ से भाजपा, राज्य सरकार की छवि खराब हुई: उमा भारती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने शुक्रवार को कहा कि हाथरस की घटना में उत्तर प्रदेश पुलिस की ‘‘संदिग्ध’’ कार्रवाई के कारण भाजपा, राज्य सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने योगी से अनुरोध किया कि वह मीडियाकर्मियों तथा नेताओं को पीड़िता के परिवार से मिलने दें।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने शुक्रवार को कहा कि हाथरस की घटना में उत्तर प्रदेश पुलिस की ‘‘संदिग्ध’’ कार्रवाई के कारण भाजपा, राज्य सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने योगी से अनुरोध किया कि वह मीडियाकर्मियों तथा नेताओं को पीड़िता के परिवार से मिलने दें।

कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उमा भारती को ऋषिकेश के एम्स में भर्ती करवाया गया है। भारती ने कहा कि अगर उनका स्वास्थ्य ठीक होता तो वह खुद भी पीड़िता के परिवार से मिलने हारथस जातीं। उन्होंने कहा कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह निश्चित ही परिवार से मिलने जाएंगी।

यह भी पढ़े | केरल: तिरुवनंतपुरम में बढ़ते कोरोना केस की वजह से 31 अक्टूबर तक धारा-144 लागू: 2 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उमा भारती ने हिंदी में कई ट्वीट किए। इनमें उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश पुलिस की संदिग्ध कार्रवाई के कारण भाजपा, उत्तर प्रदेश सरकार और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि को नुकसान पहुंचा है।’’

भारती ने कहा कि पूरे हाथरस प्रकरण पर करीबी नजर रखे हुए हैं। साथ ही उन्होंने योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया कि वह मीडियाकर्मियों को एवं अन्य राजनीतिक दलों के लोगों को पीड़ित परिवार से मिलने दें।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस घटना के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन के गेट बंद.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को साफ-सुथरी छवि वाला शासक बताते हुए भारती ने कहा, ‘‘मैं आपसे वरिष्ठ एवं आपकी बड़ी बहन हूं।’’ हालांकि उन्होंने यह भी जताया कि पुलिस द्वारा गांव और पीड़ित परिवार की घेराबंदी करने से वह बोलने के लिए मजबूर हुई हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैंने हाथरस की घटना के बारे में देखा। पहले तो मुझे लगा कि मैं ना बोलूँ क्योंकि आप इस संबंध में ठीक ही कार्रवाई कर रहे होंगे। किन्तु जिस प्रकार से पुलिस ने गांव की एवं पीड़ित परिवार की घेराबंदी की है, उसके कितने भी तर्क हों, लेकिन इससे विभिन्न आशंकायें जन्मती हैं।’’

हाथरस के एक गांव में 14 सितंबर को चार लोगों ने 19 वर्षीय दलित लड़की का कथित तौर पर बलात्कार किया था। मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़ित की मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\