नयी दिल्ली, 16 जून भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने मंगलवार को कहा कि उसने अपनी अनुषंगी एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में 2.1 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री पेशकश के जरिये बेची है। शेयरधारिता नियमों के अनुपालन के तहत यह हिस्सेदारी बेची गयी है।
बैंक ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि बिक्री पेशकश (ओएफएस) 12 जून और 15 जून,2020 को दो किस्तों में हुई। बैंक ने जुटायी गयी राशि का खुलासा नहीं किया है। बैंक ने कुल 2,10,00,000 इक्विटी शेयर बेचने की जानकारी दी है जो 2.1 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।
यह भी पढ़े | राजस्थान: राज्य में बाहर से आने और दूसरे राज्यों में जाने के लिए अब नहीं लेना पड़ेगा पास.
हालांकि न्यूनतम मूल्य 725 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 2.1 करोड़ शेयर बिक्री के जरिये एसबीआई के 1,522.50 करो़ड़ रुपये जुटाये जाने की संभावना है। इन शेयरों का अंकित मूल्य दस रुपये है।
इससे पहले, 11 जून को एसबीआई लाइफ ने सूचित किया था प्रवर्तक एसबीआई ने बिक्री पेशकश के लिये न्यूनतम मूल्य 725 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
एसबीआई ने कहा कि बिक्री सेबी (भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड) के न्यूनतम सार्वजनिक हिस्सेदारी के नियम को पूरा करने के लिये की गयी।
इस बिक्री के बाद स्टेट बैंक की एसबीआई लाइफ में हिस्सेदारी 55.50 प्रतिशत पर आ गयी है जो पहले 57.60 प्रतिशत थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY