जरुरी जानकारी | भारतीय स्टेट बैंक की 1.5 अरब डॉलर तक की पूंजी जुटाने की योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसका बोर्ड बांड की सार्वजनिक पेशकश या निजी आवंटन के जरिये 1.5 अरब डॉलर (लगभग 11,330 करोड़ रुपये) तक की पूंजी जुटाने पर अगले सप्ताह विचार करेगा।

नयी दिल्ली, चार जून भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसका बोर्ड बांड की सार्वजनिक पेशकश या निजी आवंटन के जरिये 1.5 अरब डॉलर (लगभग 11,330 करोड़ रुपये) तक की पूंजी जुटाने पर अगले सप्ताह विचार करेगा।

एसबीआई ने शेयर बाजारों को बताया कि उसके केंद्रीय बोर्ड की कार्यकारी समिति की 11 जून को बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में पूंजी जुटाने की दीर्घकालिक योजना पर विचार किया जा सकता है।

यह भी पढ़े | Pregnant Elephant Death In Kerala: केरल में इंसानियत शर्मसार, गर्भवती हथिनी की मौत को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मांगी रिपोर्ट.

बैंक ने कहा कि समिति बैठक में वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान अमेरिकी डॉलर अथवा किसी अन्य परिवर्तनीय मुद्रा में बांड की सार्वजनिक पेशकश अथवा निजी आवंटन या दोनों के जरिये एक या एक से अधिक खेप में 1.5 अरब डॉलर की दीर्घकालिक पूंजी जुटाने के प्रस्ताव की समीक्षा करेगी। समिति इसके बाद इस संबंध में निर्णय लेगी।

बैंक ने इससे पहले नवंबर 2019 में बांड के जरिये 3,813.60 करोड़ रुपये जुटाया था।

यह भी पढ़े | Gati Cyclone Next After Nisarga: ‘निसर्ग’ के बाद आने वाले अगले चक्रवाती तूफान का नाम होगा ‘गति’, ऐसे मिला यह नाम.

बीएसई पर एसबीआई का शेयर बृहस्पतिवार को 0.46 प्रतिशत गिरकर 174.05 रुपये पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

Team India vs England 2nd Semi Final Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैचों में 3 बार जीती है टीम इंडिया, मेन इन ब्लू के प्रदर्शन पर एक नजर

\