जरुरी जानकारी | एमएसएमई के लिये ई-वाणिज्य पोर्टल बनाने पर काम कर रहा है भारतीय स्टेट बैंक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) देश में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) द्वारा निर्मित उत्पादों के विपणन के लिये एक ई-वाणिज्य पोर्टल स्थापित करने पर काम कर रहा है। एसबीआई के अध्यक्ष रजनीश कुमार ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 27 जून भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) देश में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) द्वारा निर्मित उत्पादों के विपणन के लिये एक ई-वाणिज्य पोर्टल स्थापित करने पर काम कर रहा है। एसबीआई के अध्यक्ष रजनीश कुमार ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

भारत क्राफ्ट नामक पोर्टल बैंक और सरकार द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जायेगा।

यह भी पढ़े | कोरोना का कहर: घर हो या ऑफिस, COVID-19 से बचना है तो क्रॉस वेंट‍िलेशन जरूरी.

कुमार ने उद्योग संगठन सीआईआई द्वारा आयोजित एक वेबिनार में कहा, "इस पर काम प्रगति पर है। हमने इस पर विचार विमर्श किया है कि यह कैसे किया जाना चाहिये और इस मंच के विकास का कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है।"

उन्होंने कहा, "यह उन चीजों में से एक है, जिसका उल्लेख एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने एक बार किया था। उन्होंने भारत क्राफ्ट का उल्लेख करते हुए कहा था कि एसबीआई इस मंच को विकसित करेगा। हम इस विषय पर बहुत अधिक ध्यान दे रहे हैं। इसमें बहुत सारी चीजों को एक साथ रखा जाना आवश्यक है। यह निश्चित रूप से हमारे रडार पर है और हम इसे करने जा रहे हैं।"

यह भी पढ़े | दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर, कोविड-19 के मामले 94 लाख के पार.

हालांकि, उन्होंने इसके बारे में और पोर्टल के शुरू हो जाने की समयसीमा के बारे में विस्तार से नहीं बताया।

केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले साल कहा था, “सरकार अलीबाबा की तर्ज पर भारत क्राफ्ट नाम से एक ई-वाणिज्य पोर्टल शुरू करने की योजना बना रही है। जल्द ही अगले कुछ वर्षों में इस मंच पर कारोबार को 10 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाना चाहिये। इससे एमएसएमई को बड़ा फायदा होगा।’’

कुमार ने अर्थव्यवस्था में एमएसएमई के योगदान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि सरकार ने इन कठिन समय में उनका समर्थन करने के लिए क्षेत्र की परि बदलने सहित कई उपायों की घोषणा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\