देश की खबरें | हाथरस की बेटी के लिए न्याय की मांग के साथ खड़े हैं, भाजपा को देश नहीं तोड़ने देंगे: सोनिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश के हाथरस की घटना को लेकर बुधवार को भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि वह एवं उनकी पार्टी पीड़ित परिवार की न्याय की मांग के साथ खड़ी हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 30 सितंबर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश के हाथरस की घटना को लेकर बुधवार को भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि वह एवं उनकी पार्टी पीड़ित परिवार की न्याय की मांग के साथ खड़ी हैं।

उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि देश अन्याय के खिलाफ बोलेगा और भाजपा को देश तोड़ने नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने युवती से गैंगरेप मामले में योगी सरकार और, पुलिस प्रमुख को भेजा नोटिस.

सोनिया ने कहा, ‘‘आज देश के करोड़ों लोगों दुख और गुस्से में हैं। हाथरस की मासूम लड़की के साथ जो हुआ वो हमारे समाज पर कलंक है। मैं पूछना चाहती हूं कि क्या लड़की होना गुनाह है, क्या गरीब की लड़की होना अपराध होना है? उत्तर प्रदेश सरकार क्या कर रही थी?’’

उन्होंने कहा, ‘‘हफ्तों तक परिवार की न्याय की पुकार को सुना नहीं गया। पूरे मामले को दबाने की कोशिश की गई। समय पर सही इलाज नहीं दिया गया।’’

यह भी पढ़े | सोनिया गांधी ने हाथरस की घटना को लेकर योगी सरकार को घेरा: 30 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया, ‘‘ मैं कहना चाहती हूं कि हाथरस की निर्भया की मृत्यु नहीं हुई है, बल्कि उसे मारा गया है। एक निष्ठुर सरकार, उसके प्रशासन और सरकार की उपेक्षा द्वारा यह हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मृत्यु के बाद उसके शव को परिवार को सौंपा नहीं गया। एक मां को अपनी बेटी को आखिरी बार विदा नहीं करने दिया गया। यह घोर पाप है। जोर-जबरदस्ती करके लड़की का शव जला दिया गया है। मरने के बाद भी व्यक्ति की गरिमा होती है। हमारा हिंदू धर्म भी यह कहता है।’’

सोनिया ने कहा, ‘‘यह कैसी सरकार है, यह कैसा न्याय है? आपको लगता है कि आप कुछ भी कर लेंगे और देश देखता रहेगा। बिल्कुल नहीं। देश आपके अन्याय के खिलाफ बोलेगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस की तरफ से हाथरस की पीड़िता परिवार की न्याय की मांग के साथ खड़ी हूं। भारत सबका देश है। यहां सबको इज्जत की जिंदगी जीने का अधिकार है। संविधान ने हमें यह अधिकार दिया है। हम भाजपा को संविधान और देश को नहीं तोड़ने देंगे।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\