खेल की खबरें | स्टाफ में कटौती का खिलाड़ियों पर असर नहीं पड़ेगा: लैंगर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने गुरुवार को कहा कि देश के क्रिकेट बोर्ड के खर्चे में कटौती की कवायद के तहत सहयोगी स्टाफ की संख्या कम करने का खिलाड़ियों पर प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा।

नयी दिल्ली, 18 जून आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने गुरुवार को कहा कि देश के क्रिकेट बोर्ड के खर्चे में कटौती की कवायद के तहत सहयोगी स्टाफ की संख्या कम करने का खिलाड़ियों पर प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा।

लंबे से समय से आस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी कोच चल रहे ग्रीम हिक को बुधवार को लैंगर के कोचिंग स्टाफ की सूची से हटा दिया गया।

यह भी पढ़े | Ayanti Reang Dead: त्रिपुरा की अंडर-19 महिला क्रिकेटर अयंती रियांग अपने घर में मृत मिली.

कोविड-19 महामारी के चलते वित्तीय संकट को देखते हुए क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने जिन 40 लोगों को निकाला है उनमें हिक भी शामिल हैं।

क्रिकेट.कॉम.एयू ने लैंगर के हवाले से कहा, ‘‘कोई भी मेरी यह आलोचना नहीं कर सकता कि मैं काम करने के लिए तैयार नहीं रहता। निश्चित तौर पर हमारे साथ कम स्टाफ है लेकिन इसके बावजूद खिलाड़ियों को अच्छा समर्थन मिलेगा।’’

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने कहा- वसीम अकरम और वकार युनुस की तरह टेस्ट क्रिकेट में अच्छा करना चाहता हूं.

लैंगर ने कहा कि हिक को उनके हटाए जाने के बारे में बताना बिना हेलमेट के कर्टली एंब्रोस और कर्टनी वाल्श का सामना करने की तरह था।

उन्होंने कहा, ‘‘वह शानदार व्यक्ति है और इसमें कोई शक नहीं। आप ग्रीम हिक से अधिक ईमानदार व्यक्ति से नहीं मिल सकते। काम के प्रति उसकी निष्ठा अविश्वसनीय है, खेल के प्रति उसका ज्ञान अविश्वसनीय है, इसलिए निश्चित तौर पर यह मुश्किल फैसला था।’’

लैंगर ने हालांकि संकेत दिए कि रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ जैसे हाई प्रोफाइल मेंटर बड़ी श्रृंखलाओं के लिए टीम से जुड़ सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी