देश की खबरें | श्रीनगर: राशिद की रिहाई की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे एआईपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बारामूला सीट से लोकसभा सदस्य और आवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) प्रमुख शेख अब्दुल राशिद उर्फ ​​इंजीनियर की रिहाई की मांग को लेकर यहां एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठने की कोशिश कर रहे उनकी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को शुकवार को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने यह जानकरी दी।

Close
Search

एजेंसी न्यूज Bhasha|

श्रीनगर, 31 जनवरी बारामूला सीट से लोकसभा सदस्य और आवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) प्रमुख शेख अब्दुल राशिद उर्फ ​​इंजीनियर की रिहाई की मांग को लेकर यहां एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठने की कोशिश कर रहे उनकी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को शुकवार को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने यह जानकरी दी।

शहर के लाल चौक क्षेत्र में प्रताप पार्क के पास पार्टी के धरने के आवेदन को जिला प्रशासन ने खारिज कर दिया, जिसके बाद भूख हड़ताल करने का फैसला करते हुए एआईपी कार्यकर्ता संगरमल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में एकत्र हुए।

संगरमल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स स्थल पर इंतजार कर रहे पुलिसकर्मियों ने राशिद के बेटे अबरार समेत एआईपी कार्यकर्ताओं को वाहनों में भर लिया और कोठीबाग पुलिस थाने में हिरासत में ले लिया।

पुलिस द्वारा ले जाए जाने से पहले अबरार ने पत्रकारों से कहा कि उनके पिता को संसद सत्र में हिस्सा लेने की अनुमति न देना लोकतंत्र की हत्या है।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें साढ़े पांच साल से जेल में रखा गया है और उन्हें संसद में जाने की अनुमति नहीं है। यह लोकतंत्र की हत्या है।’’

एआईपी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने राशिद के साथ एकजुटता दिखाने के लिए एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठने की योजना बनाई है। राशिद, तिहाड़ जेल में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर रहे हैं।

राशिद पिछले साल बारामूला निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए थे, उन्होंने उमर अब्दुल्ला और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन को हराया था। उमर अब्दुल्ला अब जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

शहर पेट्रोल डीज़ल
New Delhi 96.72 89.62
Kolkata 106.03 92.76
Mumbai 106.31 94.27
Chennai 102.74 94.33
View all
Currency Price Change
Google News Telegram Bot
Close
Latestly whatsapp channel