देश की खबरें | श्रीनगर, जम्मू में 2024 तक मेट्रो परियोजना पूरी होने की संभावना :जितेंद्र सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि श्रीनगर और जम्मू में मेट्रो परियोजना 2024 तक तैयार हो सकती है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ अगस्त केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि श्रीनगर और जम्मू में मेट्रो परियोजना 2024 तक तैयार हो सकती है।

सिंह ने कहा कि दोनों शहरों के लिए मेट्रो परियोजना की लागत करीब 10,599 करोड़ रुपये आएगी।

यह भी पढ़े | कोरोना के पश्चिम बंगाल में 2949 नए मामले पाए गए, 51 की मौत, 2064 मरीज हुए ठीक: 8 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने अनुच्छेद 370 समाप्त किये जाने के बाद जम्मू कश्मीर में संचालित विकास परियोजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे सलाहकार कंपनी राइट्स लिमिटेड ने अंतिम विस्तृत परियोजना रिपोर्ट सौंप दी है और मेट्रो परियोजना 2024 के अंत तक पूरी हो सकती है।

परियोजना पूरी होने के बाद श्रीनगर और जम्मू देश के पहले दो छोटे शहर बन जाएंगे जहां रैपिड परिवहन नेटवर्क संचालित होगा।

यह भी पढ़े | India-China Faceoff: भारत और चीन के बीच हुई मेजर जनरल स्तर की वार्ता, लद्दाख में डिसएंगेजमेंट सहित डिपांग मैदानी क्षेत्र पर हुई चर्चा.

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि परियोजनाओं के महत्व को इसी तथ्य से समझा जा सकता है कि जम्मू कश्मीर तक पहली ट्रेन पहुंचने में आजादी के बाद दो दशक से अधिक समय लग गया था और जम्मू में पहला रेलवे स्टेशन 1970 के दशक में ही बनकर तैयार हुआ।

उन्होंने कहा कि लेकिन मोदी सरकार कम समय के भीतर मेट्रो ट्रेन परियोजनाओं को शुरू करने के लिए तेजी से काम कर रही है। ये परियोजना किफायती और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन प्रणाली होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\