श्रीलंका के राष्ट्रपति विक्रमसिंघे मंगलवार को अंतरिम बजट पेश करेंगे

श्रीलंका के राष्ट्रपति और वित्त मंत्री रानिल विक्रमसिंघे मंगलवार को अंतरिम बजट पेश करेंगे. यह अंतरिम बजट संभावित राहत पैकेज के लिए सरकार की अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ चल रही बातचीत के बीच आएगा.

रानिल विक्रमसिंघे (Photo: Facebook)

कोलंबो, 30 अगस्त : श्रीलंका के राष्ट्रपति और वित्त मंत्री रानिल विक्रमसिंघे मंगलवार को अंतरिम बजट पेश करेंगे. यह अंतरिम बजट संभावित राहत पैकेज के लिए सरकार की अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ चल रही बातचीत के बीच आएगा.

श्रीलंकाई संसद के संचार कार्यालय ने पिछले सप्ताह एक बयान में कहा था कि सांसद अगले सप्ताह मंगलवार से शुक्रवार के बीच बजट पर बहस करेंगे. इसके बाद इस पर मतदान होगा. बयान के मुताबिक बजट में 2021 के लिए मूल रूप से स्वीकृत 2,796.4 अरब श्रीलंकाई रुपये के सरकारी खर्च के अतिरिक्त 929.4 अरब श्रीलंकाई रुपये की मांग की जाएगी. यह भी पढ़ें :भारत ने चेताया: अफगानिस्तान में आतंकवादी संगठनों की मौजूदगी से पड़ोस में खतरा बढ़ेगा

बजट में सरकार की उधार सीमा को बढ़ाने का प्रस्ताव भी है. विक्रमसिंघे ने इससे पहले कहा था कि वह दैनिक बिजली कटौती और ईंधन, भोजन तथा दवाओं जैसी बुनियादी चीजों की कमी से जूझ रहे लोगों को अंतरिम बजट के माध्यम से राहत देने के इच्छुक हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड