विदेश की खबरें | श्रीलंकाई नौसेना ने दो भारतीयों समेत चार को किया गिरफ्तार

कोलंबो, 12 जुलाई श्रीलंकाई नौसेना ने रविवार को कहा कि उसने अवैध रूप से देश में घुसने के कारण जाफना में थोंडामारु के तट के पास चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जिसमें दो भारतीय शामिल हैं।

श्रीलंकाई नौसेना की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि उत्तरी नौसैनिक कमान के एक गश्ती पोत ने थोंडामारू से 11 समुद्री मील दूर एक संदिग्ध नौका का पता लगाया और उसमें सवार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े | Coronavirus Vaccine: रूस ने कोरोना वैक्‍सीन बनाने में मारी बाजी, सेचेनोव विश्वविद्यालय ने किया ट्रायल पूरा करने का दावा.

वक्तव्य में कहा गया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में से एक एलटीटीई का पूर्व सदस्य है और दो श्रीलंकाई नागरिक हैं जिन्होंने भारत के साथ लगने वाली अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा का पेड्रो बिंदु के पास शुक्रवार को उल्लंघन किया था।

नाव से भारत की सीमा में घुस कर दो श्रीलंकाई नागरिकों को वापस लाया गया।

यह भी पढ़े | अमेरिका में नए वीजा नियमों की घोषणा के बाद भारतीय छात्रों को सता रही वापस भेजे जाने की चिंता, स्टूडेंट्स पर पड़ सकता है प्रतिकूल प्रभाव.

वक्तव्य के अनुसार उनमें से एक व्यक्ति एलटीटीई का पूर्व सदस्य है।

गिरफ्तार किए गए एक अन्य व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ होने पर जाफना अस्पताल में उसकी कोविड-19 की जांच की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)