देश की खबरें | श्रीलंकाई गैंगस्टर की मौत: रॉ की टीम ने कोयंबटूर का दौरा कर सीबीसीआईडी के अधिकारियों से मुलाकात की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अनुसंधान और विश्लेषण विंग (रॉ) के अधिकारियों की पांच सदस्यीय टीम ने हाल ही में यहां श्रीलंका के एक गैंगस्टर की रहस्यमयी मौत के सिलसिले में सीबीसीआईडी के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
कोयम्बटूर, छह अगस्त अनुसंधान और विश्लेषण विंग (रॉ) के अधिकारियों की पांच सदस्यीय टीम ने हाल ही में यहां श्रीलंका के एक गैंगस्टर की रहस्यमयी मौत के सिलसिले में सीबीसीआईडी के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
मद्दुमेज लसंथा चंदाना परेरा उर्फ अंगोड़ा लोक्का की मौत की जांच का जिम्मा संभालने वाली अपराध शाखा सीआईडी पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर गौर करने के लिए सात विशेष टीमों का गठन किया है, जिसमें उसके 'अवैध' रूप से रहने और आधार कार्ड प्राप्त करने के लिए जाली दस्तावेज बनाना शामिल है।
अधिकारी के अनुसार, रॉ की टीम कल शहर में थी और सीबीसीआईडी के पुलिस महानिरीक्षक के. शंकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की, क्योंकि लोक्का द्वीपीय देश में कई गंभीर अपराधों के सिलसिले में वांछित था और इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी किया था।
अधिकारी ने बताया कि टीम ने कथित तौर पर लोक्का के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज एकत्र किए।
यह भी पढ़े | CLAT 2020 Postponed Again: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट को एक बार अनिश्चित काल के लिए किया गया स्थगित.
लोक्का का नाम आधार कार्ड में प्रदीप सिंह था, जिसे 3 जुलाई को कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ा और यहां एक निजी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
एक सरकारी अस्पताल में शव परीक्षण के बाद, शव को मदुरै ले जाया गया और अंतिम संस्कार किया गया।
श्रीलंका में मीडिया ने खबर दी थी कि गैंगस्टर को भारत में जहर देकर मार दिया गया, जिसके बाद श्रीलंका की पुलिस ने सूचना के लिए कोयम्बटूर पुलिस की मदद मांगी थी।
शहर की पुलिस ने रविवार को शिवकामी सुंदरी, ज्ञानेश्वरन और एक श्रीलंकाई महिला अमानी थानजी को लोक्का के लिए आधार कार्ड बनाने के लिए जाली दस्तावेज बनवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)