एजेंसी न्यूज

Asia Cup 2023: एशिया कप से पहले श्रीलंका को तगड़ा झटका, दो दिग्गज खिलाड़ियों के चोटिल होने की खबर; 2 कोरोना पॉजिटिव

श्रीलंका एशिया कप में अपने अभियान का आगाज पालेकेले में 31 अगस्त को बांग्लादेश के खिलाफ मैच से करेगा. श्रीलंका की मुश्किल तब और बढ़ गयी जब बल्लेबाज परेरा और फर्नांडो को कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाया गया. दोनों को निगरानी में रखा गया है और टीम में उनका शामिल होना उनके उबरने की प्रक्रिया पर निर्भर करेगा.

Asia Cup 2023: एशिया कप से पहले श्रीलंका को तगड़ा झटका, दो दिग्गज खिलाड़ियों के चोटिल होने की खबर; 2 कोरोना पॉजिटिव

कोलंबो: श्रीलंका को शुक्रवार को करारा झटका लगा जब उसके चार क्रिकेटरों का चोट लगने और कोविड-19 पॉजिटिव आने से आगामी एशिया कप में खेलना संदिग्ध हो गया. तेज गेंदबाज दुष्मंता चामीरा और लेग स्पिनर वानिंदु हसारंगा चोटिल हैं जबकि कुसाल परेरा और अविष्का फर्नांडो कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आये हैं.

चामीरा कंधे की चोट के कारण एशिया कप से बाहर हो सकते हैं जो उन्हें हाल में लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के दौरान लगी थी. ईएसपीएनक्रिकइंफो की खबर के अनुसार हसारंगा को एलपीएल फाइनल से पहले जांघ में हल्की चोट लगी थी जिससे हो सकता है कि वह एशिया कप में अपनी टीम के शुरुआती दो मैच में नहीं खेल पायें. Asia Cup 2023: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ का बड़ा बयान, कहा- केएल राहुल को सिर्फ विकेटकीपर-बल्लेबाज ही माना जाना चाहिए

श्रीलंका एशिया कप में अपने अभियान का आगाज पालेकेले में 31 अगस्त को बांग्लादेश के खिलाफ मैच से करेगा. श्रीलंका की मुश्किल तब और बढ़ गयी जब बल्लेबाज परेरा और फर्नांडो को कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाया गया. दोनों को निगरानी में रखा गया है और टीम में उनका शामिल होना उनके उबरने की प्रक्रिया पर निर्भर करेगा.

श्रीलंकाई टीम प्रबंधन ने कहा कि दोनों को एलपीएल 2023 के अंतिम चरण के दौरान कोविड-19 संक्रमण हुआ. एशिया कप के लिए टीम में शामिल होने के लिए उन्हें जांच में नेगेटिव होना चाहिए.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2023 08:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).