खेल की खबरें | अगस्त में टी20 लीग शुरू करने की सोच रहा है श्रीलंका क्रिकेट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी के कारण भारत और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू श्रृंखला को लेकर अनिश्चितता के बीच श्रीलंका क्रिकेट लीग अगस्त में एक टी20 टूर्नामेंट लंका प्रीमियर लीग के आयोजन की सोच रहा है ।

कोलंबो, 20 जून कोरोना वायरस महामारी के कारण भारत और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू श्रृंखला को लेकर अनिश्चितता के बीच श्रीलंका क्रिकेट लीग अगस्त में एक टी20 टूर्नामेंट लंका प्रीमियर लीग के आयोजन की सोच रहा है ।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि वह इस साल टी20 लीग की सुरक्षित मेजबानी कर सकता है । श्रीलंका ने उपमहाद्वीप के दूसरे देशों की तुलना में इस महामारी का बखूबी सामना किया है ।

यह भी पढ़े | Father's Day 2020: इन भारतीय पिता-पुत्र की जोड़ी ने क्रिकेट के मैदान में किया धमाल.

श्रीलंका में कोरोना वायरस के 2000 से कम पॉजिटिव मामले आये हैं और 11 मौतें हुई है जबकि दुनिया भर में 80 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं ।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार ,‘‘ श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एशले डिसिल्वा ने दूसरे बोर्ड को इस बारे में लिखा है जबकि विदेशी खिलाड़ियों से भी संपर्क किया जा रहा है । ’’

यह भी पढ़े | बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा का COVID-19 टेस्ट आया पॉजिटिव, घर पर चल रहा है इलाज.

रिपोर्ट में कहा गया ,‘‘ टूर्नामेंट की योजना अभी शुरूआती चरण में है । बोर्डने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है । श्रीलंका क्रिकेट पांच टीमों को लेकर तीन सप्ताह की लीग का आयोजन कर सकता है ।’’

अगस्त में शुरू होने वाली इस लीग में विदेशी खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और प्रसारकों को श्रीलंका पहुंचने पर लंबे समय पृथम नहीं रहना होगा ।

श्रीलंका को सितंबर में एशिया कप की मेजबानी की भी उम्मीद है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज