एजेंसी न्यूज

Tokyo Olympics 2020: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ओलंपिक खिलाड़ियों के लिए ‘चीयर4इंडिया’ गीत को किया लांच

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने देश के ओलंपिक दल का ‘चीयर4इंडिया’ गीत बुधवार को लांच किया और लोगों से तोक्यो ओलंपिक खेलों के दौरान खिलाड़ियों का समर्थन करने की अपील की

Tokyo Olympics 2020: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ओलंपिक खिलाड़ियों के लिए ‘चीयर4इंडिया’ गीत को किया लांच
खेल मंत्अरी अनुराग ठाकुर (Photo Credit- ANI)

Tokyo Olympics 2020:  खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur)  ने देश के ओलंपिक दल का ‘चीयर4इंडिया’ गीत बुधवार को लांच किया और लोगों से तोक्यो ओलंपिक खेलों के दौरान खिलाड़ियों का समर्थन करने की अपील की. ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार ए आर रहमान और युवा गायिका अनन्या बिरला ने मिलकर तोक्यो ओलंपिक के लिये भारतीय दल के आधिकारिक गीत तैयार किया जिसका शीर्षक ‘चीयर4इंडिया : हिन्दुस्तानी वे’ है. ठाकुर ने कहा, ‘‘मैं सभी देशवासियों से इस गीत को सुनने और साथियों से इसे शेयर करने तथा तोक्यो ओलंपिक के लिये पूरे भारतीय दल के लिये यह दिखाने के लिये चीयर करने का भी अनुरोध करता हूं कि हम आपके साथ हैं.

उन्होंने रहमान और अनन्या का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने कोविड-19 महामारी के इतने मुश्किल समय में इस गीत को तैयार किया. भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा कि टीम इंडिया का आधिकारिक ‘चीयर’ गीत पिछले 18 महीनों में सभी शेयरधारकों के कठिन परिश्रम को दर्शाता है. यह भी पढ़े: Tokyo Olympics 2020: पूर्व हॉकी खिलाड़ी धनराज पिल्ले का बड़ा बयान, कहा- भारतीय पुरुष हॉकी टीम 41 साल का सूखा खत्म करेगी

राज्य मंत्री (खेल) निशीथ प्रमाणिक, खेल सचिव रवि मित्तल, भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान और आईओए महासचिव राजीव मेहता भी इस मौके पर मौजूद थे.

 

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2021 05:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).