देश की खबरें | साबरमती रिवरफ्रंट, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बीच शनिवार से स्पाइसजेट रोजाना दो सीप्लेन चलाएगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्पाइसजेट ने बुधवार को कहा कि वह गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती रिवर फ्रंट और केवडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बीच शनिवार से रोजाना दो सीप्लेन उड़ानों का संचालन करेगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर स्पाइसजेट ने बुधवार को कहा कि वह गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती रिवर फ्रंट और केवडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बीच शनिवार से रोजाना दो सीप्लेन उड़ानों का संचालन करेगी।

एयरलाइन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया, ‘‘उडान योजना के तहत एक तरफ का किराया 1500 रुपये से शुरू होगा और टिकट 30 अक्टूबर 2020 के बाद से स्पाइस शटल की वेबसाइट से लिया जा सकेगा।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: प्रधानमंत्री मोदी का आरजेडी पर तंज, कहा-क्या जंगलराज में बिहार आईटी हब बनने का सपना देख सकता था.

सीप्लेन विमानों का संचालन स्पाइस जेट की सहयोगी कंपनी स्पाइस शटल करेगी। हर उड़ान की समय अवधि करीब 30 मिनट होगी।

उडान योजना के तहत केंद्र, राज्य सरकारों और हवाई अड्डा संचालकों द्वारा तय एयरलाइनों को वित्तीय मदद दी जाती है ताकि जिन हवाई अड्डों से संचालन नहीं होता वहां से उड़ानों को प्रोत्साहित किया जा सके।

यह भी पढ़े | Punjab: जालंधर में मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के डायरेक्टर ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में तोड़ा दम.

उडान के तहत विमानों में करीब आधी सीटें सब्सिडी किराये पर पेशकश की जाती है।

स्पाइसजेट ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर अहमदाबाद-केवडिया विमान का संचालन शनिवार को शुरू होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\