देश की खबरें | 12-26 जुलाई के बीच चार भारतीय शहरों से रास अल खैमाह के लिए उड़ानें संचालित करेगा स्पाइसजेट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने शनिवार को कहा कि ‘आईसीए-अनुमोदित यूएई निवासियों ’के लिए वह चार भारतीय शहरों से यूएई में रास अल खैमाह के लिए 12 जुलाई से 26 जुलाई के बीच उड़ानों का संचालन करेगी।

नयी दिल्ली, 11 जुलाई भारतीय विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने शनिवार को कहा कि ‘आईसीए-अनुमोदित यूएई निवासियों ’के लिए वह चार भारतीय शहरों से यूएई में रास अल खैमाह के लिए 12 जुलाई से 26 जुलाई के बीच उड़ानों का संचालन करेगी।

आईसीए, यूएई के संघीय प्राधिकरण की नागरिकता की पहचान के लिए है। संयुक्त अरब अमीरात में वैध निवास के परमिट वाले किसी भी यात्री को उस देश में प्रवेश करने के लिए पहले आईसीए की मंजूरी लेनी होगी।

यह भी पढ़े | कोरोना का कहर: कर्नाटक में PhD और MSc Final Year की परीक्षा हुई पोस्टपोन, जानिए अब किस महीने में होगा एग्जाम.

एयरलाइन ने कहा कि कंपनी दिल्ली, मुंबई, कोझीकोड और कोच्चि से यूएई के लिए उड़ानें संचालित करेगी।

बयान के अनुसार,‘‘ये उड़ानें केवल आईसीए अनुमोदित यात्रियों को ले जाएंगी। स्पाइसजेट रास अल-खैमाह हवाई अड्डे से दुबई, शारजाह और अबू धाबी जाने वाले यात्रियों के लिए मुफ्त में कोच प्रदान करेगा।”

यह भी पढ़े | बारामुला के नौगाम सेक्टर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया: 11 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भारत ने कोरोना वायरस महामारी के कारण सभी निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को 23 मार्च को निलंबित कर दिया था।

कई भारतीय नागरिक जिनके पास संयुक्त अरब अमीरात के वैध निवास परमिट हैं और जो इस समय भारत में हैं, वे दोनों देशों के बीच उड़ानों के निलंबन को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से सोशल मीडिया पर शिकायत कर रहे हैं।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने नौ जुलाई को ट्वीट किया था कि, ‘‘भारत और यूएई की सरकारों के बीच नजदीकी रणनीतिक साझेदारी के तहत तथा यूएई निवासी उन नागरिकों की यूएई वापसी में सहायता के लिए जो वर्तमान में भारत में हैं, दोनों देशों के नागरिक उड्डयन प्राधिकारियों ने वर्तमान व्यवस्था 12 जुलाई 2020 से शुरू करने पर सहमति जतायी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\