गंगटोक, 20 अक्टूबर सिक्किम के पाकयोंग ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे से रोजाना उड़ानों का परिचालन करने वाली एकमात्र विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने ‘परिचालन से जुड़ी समस्याओं’ के कारण 30 अक्टूबर से परिचालन निलंबित करने का फैसला लिया है।
वहीं, राज्य के अधिकारियों का कहना है कि इस फैसले से सिक्किम के पर्यटन उद्योग पर कुप्रभाव होगा।
विमानन कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार, खराब मौसम और कम दृष्यता ‘परिचालन में आने वाली दो बड़ी बाधाएं हैं।’’
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पाकयोंग हवाई अड्डे से उड़ानों के परिचालन को ऑपरेशन संबंधी बाधाओं जैसे खराब मौसम और दृष्यता के कारण 30 अक्टूबर, 2022 से अस्थाई रूप से निलंबित किया जा रहा है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘पाकयोंग वीएफआर (विजुअल फ्लाइट रूल्स, जहां पायलट को अपनी आंखों पर भरोसा करके लैंड करना होता है) हवाई अड्डा है जहां लैंडिंग के लिए उपकरणों की सुविधा उपलब्ध नहीं है।’’
प्रवक्ता ने कहा कि इस हवाई अड्डे से वैसे तो पूरे साल उड़ान भरने में मुश्किल होती है, लेकिन खास तौर से सर्दी के दो महीने ज्यादा कठिन होते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY