एजेंसी न्यूज

Russia-Ukraine: यूक्रेन में फंसे 185 भारतीय नागरिकों को बुखारेस्ट से लेकर विशेष विमान मुंबई पहुंचा

युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे 185 यात्रियों को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से लेकर एक विशेष विमान बृहस्पतिवार देर रात मुंबई पहुंचा. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. केन्द्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने ‘एअर इंडिया एक्सप्रेस’ के विमान से आए लोगों का हवाई अड्डे पर स्वागत किया.

Russia-Ukraine: यूक्रेन में फंसे 185 भारतीय नागरिकों को बुखारेस्ट से लेकर विशेष विमान मुंबई पहुंचा
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

मुंबई, 4 मार्च : युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे 185 यात्रियों को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से लेकर एक विशेष विमान बृहस्पतिवार देर रात मुंबई पहुंचा. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. केन्द्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने ‘एअर इंडिया एक्सप्रेस’ के विमान से आए लोगों का हवाई अड्डे पर स्वागत किया. विमान बृहस्पतिवार देर रात दो बजे हवाई अड्डे पर पहुंचा था.

अधिकारी ने बताया कि मुंबई पहुंचा यह चौथा निकासी विमान था. बुडापेस्ट से एक और विमान के शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे यहां पहुंचने की उम्मीद है. दानवे ने यात्रियों से बात करते हुए कहा कि यूक्रेन में फंसे सभी भारतीयों को वापस लाने तक निकासी अभियान जारी रहेगा. यह भी पढ़ें : Russia Ukraine War: यूके के पीएम बोरिस जॉनसन ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की से बात की

भारत, रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद से युद्धग्रस्त देश में फंसे अपने नागरिकों को रोमानिया, हंगरी और पोलैंड के रास्ते स्वदेश ला रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2022 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).