देश की खबरें | मृत्युदर घटाने और लोगों के संक्रमण मुक्त होने के दर में सुधार पर विशेष ध्यान : शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के खिलाफ अभियान में राज्य सरकार आने वाले दिनों में मृत्युदर घटाने और रोगियों के संक्रमण मुक्त होने के दर को बढ़ाने पर विशेष ध्यान देगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 28 जुलाई राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के खिलाफ अभियान में राज्य सरकार आने वाले दिनों में मृत्युदर घटाने और रोगियों के संक्रमण मुक्त होने के दर को बढ़ाने पर विशेष ध्यान देगी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 71 फीसद से ज्यादा लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो रहे हैं। प्रदेश में मृत्युदर भी घटकर 1.68 प्रतिशत रह गई है। उन्होंने कहा, ‘‘भविष्य में मृत्युदर को और कम करने और मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के दर में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।’’

यह भी पढ़े | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल कोरोना अस्पतालों के साथ अटैच किए गए होटलों के मुद्दे पर करेंगे बैठक: 28 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

डॉ. शर्मा ने बताया कि राज्य में जांच की सुविधा बेहतर हुई है और अब प्रतिदिन 42,540 नमूनों की जांच की जा सकती है। राज्य में अभी तक 14 लाख से ज्यादा लोगों हुई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में फिलहाल 10 हजार लोग उपचाराधीन हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जिन जिलों में कोविड-19 के मामले बढ़े हैं, वहां के जिलाधिकारियों को आवश्यकतानुसार क्षेत्रवार लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया गया है।

यह भी पढ़े | भारत सरकार से भी अमीर रहे निजाम की आखिरी संतान साहबजादी बशीरुन्निसां बेगम का हैदराबाद में निधन.

उन्होंने बताया कि अलवर, जोधपुर सहित कुछ जिलों में संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का पता तेजी से लगाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार 40 हजार रुपये की कीमत वाला टोसिलीजूमेब इजेक्शन लगाने के भी निर्देश दिए जा चुके हैं। कोरोना वायरस संक्रमण से कोई भी मृत्यु ना हो इसे सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\