विदेश की खबरें | ट्रंप से जुड़ी विशेष वकील जैक स्मिथ की जांच में लगभग 90 लाख अमेरिकी डॉलर का खर्च आया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वर्ष 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को पलटने की तत्कालीन राष्ट्रपति ट्रंप और उनके सहयोगियों की कोशिशों की जांच की जा रही है।

अमेरिकी न्याय विभाग ने शुक्रवार को जांच पर खर्च के बारे में विवरण जारी किया।

न्याय विभाग के व्यय विवरण के अनुसार विशेष वकील के कार्यालय ने नवंबर 2022 में अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड द्वारा स्मिथ की नियुक्ति से लेकर मार्च के अंत तक कर्मचारियों के वेतन, यात्रा और परिवहन, किराया, आपूर्ति और सामग्री जैसी चीजों पर 54 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक खर्च किये।

न्याय विभाग एजेंसियों ने विशेष वकील का समर्थन करने के लिए 38 लाख अमेरिकी डॉलर खर्च किये गये।

ट्रंप ने कोई भी गलत कृत्य करने से इनकार किया है।

स्मिथ राष्ट्रपति जो बाइडन को चुनाव में मिली जीत को रद्द करने के लिए ट्रंप और उनके सहयोगियों के प्रयासों की भी जांच कर रहे हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)