देश की खबरें | जोर से बोलना भी कोरोना वायरस के प्रसार में मददगार हो सकता है: हिप्र विधानसभा अध्यक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने मंगलवार को विधायकों से कोविड-19 नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील करते हुए कहा कि जोर से बोलना भी संक्रमण के प्रसार में मददगार हो सकता है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिमला, आठ सितंबर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने मंगलवार को विधायकों से कोविड-19 नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील करते हुए कहा कि जोर से बोलना भी संक्रमण के प्रसार में मददगार हो सकता है।

सोमवार को इंदोरा से भाजपा विधायक रीता देवी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं।

यह भी पढ़े | गोलियों की आवाज से थर्राई सोसाइटी, ग्रेटर नोएडा में दो प्रॉपर्टी डीलर की हत्या.

महिला विधायक ने कहा कि वह सोमवार शाम कोविड-19 जांच से पहले विधानसभा की बैठक में शामिल हुयी थीं लेकिन विधानसभा परिसर में वह अन्य विधायकों से दूरी बनाकर थीं।

विधानसभा सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत में परमार ने कहा, '' मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार जोर से बोलने से भी संक्रमण फैल सकता है। इसलिए संक्रमण को नियंत्रण में रखने के लिए सामान्य तरह से बोलें।''

यह भी पढ़े | ठग ने चंडीगढ़ डीएसपी की फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर लोगों से की पैसों की मांग.

इस पर विधायक जोर से हंस पड़े। वहीं विपक्ष के नेता की ओर से सोमवार को पेश किए गए स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कई विधायक जोर से बोल रहे थे।

इस बीच दून से भाजपा विधायक परमजीत सिंह पम्मी का अध्यक्ष ने सदन में स्वागत किया। वह कोविड-19 से स्वस्थ होने के बाद मंगलवार को सत्र में हिस्सा लेने के लिए आए। वह 17 अगस्त को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

वहीं स्वस्थ होने के बाद राज्य बिजली मंत्री सुखराम चौधरी भी सोमवार और मंगलवार को सत्र में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। वह छह अगस्त को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और 23 अगस्त को वह स्वस्थ हो गए।

अभी जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, रीता देवी और नालागढ़ से कांग्रेस के विधायक लखविंदर सिंह राणा कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India T20I Stats At Narendra Modi Stadium: अहमदाबाद में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के आकंड़ों पर एक नजर

How To Book India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final Ticket: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच का टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें? जानें प्राइस और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एंट्री डिटेल

Cannibalism Horror: एमपी के उज्जैन में शख्स ने 16 साल के लड़के की हथौड़े से ली जान, उसका मांस खाया और खून पिया, आरोपी गिरफ्तार

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच फाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\