G20 Summit: स्पेन के राष्ट्रपति कोरोना वायरस से संक्रमित, जी20 शिखर सम्मेलन में नहीं लेंगे भाग
स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद शनिवार से यहां शुरू होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे.
नयी दिल्ली, आठ सितंबर: स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद शनिवार से यहां शुरू होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे. सांचेज ने ‘एक्स’ पर लिखा, “आज दोपहर मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है और मैं जी20 शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली नहीं जा पाऊंगा.” यह भी पढ़ें: PM Modi Grand Entry In G20 Summit: भारत मंडपम में पीएम मोदी की शानदार एंट्री, आज दिल्ली बना ग्लोबल पावरहाउस
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सांचेज के शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. सांचेज की पोस्ट के जवाब में मोदी ने कहा, “आगामी जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान हम आपके व्यावहारिक विचारों को याद करेंगे. साथ ही, भारत आए स्पेनिश प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत है.”
स्पेन का प्रतिनिधित्व प्रथम उपराष्ट्रपति और आर्थिक मामलों की मंत्री नादिया कैल्विनो और विदेश मामलों के मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस करेंगे.
सांचेज शिखर सम्मेलन से हटने वाले तीसरे नेता हैं. इससे पहले, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बताया था कि वे शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे.
मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर भी जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे. उन्होंने 2019 के बाद से जी20 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लिया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2023 11:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

