देश की खबरें | उप्र के हर जिले में सात दिसम्बर से 'किसान यात्रा' निकालेगी सपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) भाजपा सरकार की कृषि नीतियों के विरोध और किसानों के समर्थन में आगामी सात दिसम्बर से उत्तर प्रदेश के हर जिले में 'किसान यात्रा' निकालेगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, तीन दिसम्बर नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) भाजपा सरकार की कृषि नीतियों के विरोध और किसानों के समर्थन में आगामी सात दिसम्बर से उत्तर प्रदेश के हर जिले में 'किसान यात्रा' निकालेगी।

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बृहस्पतिवार को बताया कि 'किसानों की आय बढ़ाओ और खेती-किसानी बचाओ' के नारे के साथ आगामी सात दिसम्बर से राज्य के हर जिले में किसान यात्रा निकाली जाएगी।

यह भी पढ़े | Covid-19 Health Workers Protest: 3 महीने तक नौकरी पर रखे कोविड हेल्थ वर्कर्स जॉब से बर्खास्त, विरोध प्रदर्शन पर पुलिस ने बरसायी लाठियां.

उन्होंने बताया कि इन किसान यात्राओं में सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी पैदल, साइकिल, मोटरसाइकिल आदि वाहनों से शामिल होंगे। इन यात्राओं के दौरान किसानों के मुद्दों पर जनता को जागरूक किया जाएगा।

चौधरी ने बताया कि किसान यात्राओं में काश्तकारों से जुड़े मुद्दों खासकर कृषि सम्बन्धी तीन नये काले कानूनों के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसानों और सरकार के बीच चली बैठक में नहीं निकला कोई हल, अब 5 दिसंबर को फिर होगी बातचीत.

उन्होंने कहा कि देश भर में किसान इन कृषि कानूनों के विरुद्ध सड़कों पर हैं। सरकार इन कानूनों को लेकर उनकी चिंताओं को दूर करने में अब तक नाकाम ही रही है। सरकार किसानों को संतुष्ट कर भी नहीं पायेगी, क्योंकि इन कानूनों के प्रावधानों से ही जाहिर है कि वे किसानों को बंधुआ बनाने के लिये बनाये गये हैं।

प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि किसानों की हर तकलीफ पर उल्टे उन्हें ही कोसने वाली भाजपा सरकार के राज में किसान चौतरफा मार से बेहाल हैं। किसान को न तो गेहूं, न धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिला है। न ही उनकी आय दोगुनी हुई है। सरकारी क्रय केन्द्र भाजपा की बदनीयती के शिकार हो गए हैं। किसानों पर अपनी आवाज उठाने पर भाजपा उन पर लाठी, गोली, आंसू गैस और पानी की बौछार कर दमनचक्र चलाती है।

अखिलेश ने समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से अपील की है कि वे अन्नदाता के संघर्ष में उनका साथ दें और हर सम्भव मदद करें। किसानों के लिए आटा, दाल, चावल और दूध की कमी न होने पाये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\