UP: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गंगा नदी में स्नान किया
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को मकर संक्रांति के पर्व पर गंगा नदी में स्नान किया.
लखनऊ, 15 जनवरी : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को मकर संक्रांति के पर्व पर गंगा नदी में स्नान किया. सपा प्रमुख यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने आधिकारिक खाते पर एक पोस्ट में कहा, “मकर संक्रांति के पावन पर्व पर लिया मां गंगा का आशीर्वाद.” यादव ने इस पोस्ट में गंगा नदी में स्नान करते हुए अपनी तस्वीरें भी साझा की हैं.
यादव के पोस्ट में यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने कहां गंगा स्नान किया लेकिन सूत्रों ने बताया कि सपा प्रमुख मकर संक्रांति के पर्व पर उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा स्नान करने गए थे. इसके पहले यहां सपा मुख्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती (12 जनवरी) पर आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकारों ने कुंभ में जाने के बारे में जब अखिलेश यादव से सवाल किया तो उन्होंने कहा था, “मैं हमेशा कुंभ गया हूं और आप कहो तो वह तस्वीर भी साझा कर सकता हूं, जब मैंने समय-समय पर गंगा में स्नान किया है. कम से कम वह भी तस्वीरें साझा करें जो दूसरों को कह रहे हैं कि गंगा में नहाओ.” यह भी पढ़ें : PM Museum: स्मृति ईरानी, शेखर कपूर पीएमएमएल के सदस्य बने, नृपेंद्र मिश्रा एक बार फिर कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष
अखिलेश यादव ने गंगा नदी में स्नान:
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर लिया माँ गंगा का आशीर्वाद। pic.twitter.com/Rx1ZRHsH7m— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 14, 2025
यादव ने तंज कसते हुए कहा था, “कुछ लोग पुण्य करने के इरादे से स्नान करने गंगा जाते हैं, कुछ लोग दान करने जाते हैं और कुछ लोग अपने पाप धोने जाते हैं. हम लोग पुण्य और दान के लिए जाएंगे.” सपा प्रमुख ने 2919 में भी कुंभ के आयोजन में प्रयागराज में गंगा स्नान किए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2025 01:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

