सोनाली फोगाट मौत मामला: परिजनों ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्ट मॉर्टम करने पर सहमति जताई
गोवा में भारतीय जनता पार्टी की नेता सोनाली फोगाट की मौत के दो दिन बाद उनके परिवार के एक सदस्य ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने पोस्ट मॉर्टम परीक्षण के लिए अपनी सहमति दे दी है लेकिन इस शर्त के साथ कि प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाए.
पणजी, 25 अगस्त : गोवा में भारतीय जनता पार्टी की नेता सोनाली फोगाट की मौत के दो दिन बाद उनके परिवार के एक सदस्य ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने पोस्ट मॉर्टम परीक्षण के लिए अपनी सहमति दे दी है लेकिन इस शर्त के साथ कि प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाए.
पोस्ट मॉर्टम की प्रक्रिया पहले बुधवार को गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) में होने वाली थी लेकिन फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने बुधवार को दावा किया कि उसकी बहन के दो साथियों ने उसकी हत्या की है. ढाका ने कहा कि परिवार पोस्ट मॉर्टम की अनुमति तभी देगा जब गोवा पुलिस दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करेगी. यह भी पढ़ें : भाजपा की विधायकों को ‘लुभाने’ की कोशिश पर चर्चा के लिए केजरीवाल के आवास पर बैठक करेंगे ‘आप’ विधायक
सोनाली फोगाट के एक अन्य रिश्तेदार मोहिंदर फोगाट ने पीटीआई- से कहा कि परिवार ने इस शर्त पर पोस्ट मॉर्टम की अनुमति दी है कि पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई जाए. उन्होंने कहा, “पुलिस ने हमें बताया कि पोस्ट मॉर्टम करने के बाद हमारी शिकायत के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.”
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2022 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

