मुंबई, 25 जुलाई बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने साइबर उत्पीड़न के खिलाफ नया अभियान शुरू किया है।
वह ‘हैशटैग फुलस्टॉपटूसाइबरबुलिंग’ अभियान में महाराष्ट्र पुलिस के विशेष महानिरीक्षक और ‘‘मिशन जोश ’’ के साथ मिलकर काम करेंगी।
सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर लिखे पोस्ट में कहा, ‘‘ साइबर उत्पीड़न पर रोक अभियान ‘मिशन जोश’ की पहल है और मैं ,महाराष्ट्र पुलिस के विशेष महानिरीक्षक प्रताप दीवाकर के मिलकर इसमें काम करूंगी। इसका मकसद जागरूकता फैलाना और लोगों को ऑनलाइन उत्पीड़न, ट्रोल और ट्रोलिंग (माखौलउड़ाना) पीड़ित के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर के प्रति लोगों को जागरूक करना है।’’
सोनाक्षी (33) ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें वह बात कर रही हैं कि कैसे फर्जी अकाउंट और उनकी तस्वीरों का दुरुपयोग कर लोगों ने उन्हें ट्रोल किया।
उन्होंने कहा, ‘‘ कई लोग ट्रोल के शिकार होते हैं और मैं भी उनमें से एक हूं, लेकिन मैंने फैसला कर लिया है कि अब बस। अब साइबर उत्पीड़न और ऑलनाइन माखौल उड़ाने पर पूर्ण रोक होगी।’’
उल्लेखनीय है कि जून महीने में सोनाक्षी ने अपना ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया था ताकि नकारात्मकमता से दूर रहा जा सके और अपनी सुचिता की रक्षा की जा सके। उन्होंने इंस्टाग्राम पर टिप्पणी करने का विकल्प भी निष्क्रिय कर दिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY